IPL 2023 CSK vs DC: माही मार रहा है… धोनी की दमदार बल्लेबाजी देख झूम उठे फैंस
CSK vs DC: आईपीएल 2023 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया.
यह मैच चेन्नई ने आसानी के साथ 27 रन से जीत लिया.
चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ.
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
टॉप आर्डर के फ्लॉप होने के बाद तेज पारी खेल धोनी ने स्कोर 8 विकेट पर 167 रन तक पहुंचाया.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई.
इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम के प्लेऑफ का रास्ता लगभग बंद हो चुका है.
धोनी ने की धमाकेदार बल्लेबाजी
बेस्ट फिनिशर के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर अपने पुराने दिनों की तरह ताबड़तोड़ बैटिंग की. धोनी ने अंत में आकर विस्फोटक अंदाज में चेन्नई की पारी को समाप्त किया. बस इसी के चलते अब धोनी चर्चा में बने हुए हैं. माही ने 222 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद में 20 रन जड़ दिए. जिसमें उनके बल्ले से 2 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका भी देखने को मिला. धोनी की इस विध्वंसक पारी की बदौलत ही चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स को 168 रन का लक्ष्य देने में सफल हो पाई.
ये भी पढ़ें: सूर्या ने लगाया RCB के बॉलरो पर ग्रहण, मुंबई ने आरसीबी को छह विकेट से हराया