Weekly Rashifal (10-16 अप्रैल 2023): इस सप्ताह लकी हैं ये सात राशियां, जानें किसको सबसे अधिक फायदा

weekly_horoscope

मेषः साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अप्रैल के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के पास काम की अधिकता रहेगी। इसी के साथ धन का आवागमन भी बना रहेगा। योजनाएं सफल होंगी, हालांकि इस सप्ताह किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है, यह चिंता की बात है। व्यापार में लाभ होगा, नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इसका आपको लाभ मिलेगा। साथी से अनबन समाप्त हो सकती है, नए दोस्त बनेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। पेट में गड़बड़ी हो सकती है।

वृषः दस से 13 अप्रैल का सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के अनुकूल है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए धन लाभ का योग बना हुआ है। हर सोचा हुआ काम पूरा होगा। हालांकि इस हफ्ते खर्चे बढ़ सकते हैं। लेकिन धन आगमन भी होता रहने से दिक्कत नहीं आएगी। नौकरी में टारगेट पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। व्यापार में व्यस्तता रहेगी। विवादों पर विजय प्राप्त होगी। दांपत्य सुख मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

मिथुन: साप्ताहिक राशिफल मिथुन के अनुसार यह सप्ताह कई मामलों में मिथुन राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में विरोधी रोड़े अटका सकते हैं। इस सप्ताह खर्च बढ़ेगा, आय भी अच्छी रहेगी। कुछ परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, साथी से सहयोग मिलेगा।

कर्कः इस सप्ताह कर्क राशि के जातक आक्रोशित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर सक्रियता रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं। बिजनेस सामान्य रहेगा। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसकी मदद से आपकी समस्या का समाधान निकले। कार्यस्थल पर किस्मत का साथ मिलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वैवाहिक मामलों में लापरवाही न बरतें।

सिंहः साप्ताहिक भविष्यफल संकेत कर रहा है कि सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशनुमा माहौल वाला रहेगा। लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो लाभ तय है। इस सप्ताह कोई यात्रा हो सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य में वृद्धि होगी, और समय पर काम पूरा करने में कठिनाई आएगी। व्यापार में अलर्ट न रहने पर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी, दांपत्य सुख मिलेगा।

कन्याः इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए धन की आवक बनी रहेगी, आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कोई अटका बड़ा काम पूरा हो सकता है। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी, बिजनेस में भी व्यस्तता रहेगी। अनजान पर भरोसा न करें। कुछ चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं तो लोगों का सहयोग भी मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोग भले ही न मिले दांपत्य जीवन में साथी हर हालात में आपके साथ खड़ा रहेगा।

तुलाः इस हफ्ते तुला राशि के जातक के लिए धन की आवक बनी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में किसी बड़ी डील का योग बन रहा है। दांपत्य सुख में कमी रहेगी।

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 10 से 16 अप्रैल का सप्ताह कठिनाई भरा हो सकता है। हालांकि कुछ अच्छे समाचार भी मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है, व्यापार में यात्रा का योग बन रहा है। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। बाएं पैर के घुटने में दर्द हो सकता है।

धनुः 10 अप्रैल 16 अप्रैल का सप्ताह धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। मनमुताबिक काम नहीं कर पाएंगे। इस सप्ताह आपके खर्च बढ़ेंगे, समस्याओं को बुद्धि बल से सुलझाएंगे। लेकिन क्रेडिट नहीं मिलेगा। इस हफ्ते यात्रा का योग बन रहा है, कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। खांसी की समस्या बनी रह सकती है। काम की अधिकता रहेगी, चंद्र गोचर स्थिति बदलेगा। सिंगल लोग किसी को पसंद कर रहे हैं तो उनके प्रपोज करने पर साथी की ओर से सहमति मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकरः यह हफ्ता मकर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद है। कई तरह के लाभ के संकेत मिल रहे हैं, परिवार से सहयोग मिलेगा। हालांकि इस सप्ताह आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ सकता है। काम में बाधा आएगी, लेकिन उसे दूर करने में आप सफल रहेंगे। योजना सफल होगी, नौकरी में नए संपर्क बनेंगे। जोखिम पूर्ण कार्य से दूर रहें।

कुंभः इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को संपत्ति से लाभ मिलेगा। आय अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। कार्य में बाधा आएंगी, अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। शनिवार को आय में वृद्धि और सुख शांति का योग बनेगा। व्यापार में सुधार होगा, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथी से विवाद समाप्त हो सकता है।

मीन राशिः साप्ताहिक मीन राशिफल के अनुसार यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए आनंददायक है। कार्य समय पर होंगे, लोगों का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा, विरोधी परास्त होंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी, कार्यस्थल पर सुविधा प्राप्त होगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी, लाभदायक यात्रा का योग है। वैवाहिक चिंता रह सकती है।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *