Priyanka Chopra in Met Gala 2023: मेट गाला में प्रियंका का जलवा, लूट ली महफिल

Priyanka Chopra: Met Gala 2023: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चाचाओं में बनी हुई हैं। हाल में एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर चलती नजर आईं। उनका इस साल का मेट गाला लुक भी सुर्खियो में बना हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि फैंस भी कपल की फोटो को जमकर लाइक कर रहे हैं।
रेड कार्पेट पर प्रियंका का जलवा
मेट गाला इवेंट 2023 में प्रियंका ने फैमस डिजाइनर वैलेंटिनो (Valentino) का थाई-हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं प्रियंका ने अपनी ड्रेस के साथ 11.6 कैरेट के डायमंड नेकलेस और मैचिंग हाई हिल्स पेयर किए थे। प्रियंका ने अपने गाउन लुक के साथ टॉप बन हेयर स्टाइल चूज किया। वहीं दूसरी ओर निक ने व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट, टाई और जैकेट पहनी हुई थी। इस लुक में निक काफी हैंडसम लग रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा के लिए बजी खूब तालिया
गाला इवेंट में जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra in Met Gala 2023) की एंट्री हुई तो उनका सबने जोरदार तालियों के साथ वेलकम किया। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस भी थे। प्रियंका अपने हसबैंड का हाथ थामे हुए गाला में पहुंची थीं। इवेंट में कपल ने एक साथ रेड कार्पेट पर पैप्स के लिए जमकर पोज दिए।
प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
वहीं बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में उनकी अमेरिकी वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई है। अपनी इस वेब सीरीज के लिए एक्ट्रेस खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका की रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी हैं। वहीं बात करें बॉलीवुड की तो प्रियंका, फरहान अख्तर की अगली फिल्म ‘जी ले जरा’में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आएंगी।