PUBG में हुआ प्यार… पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर प्रेमी से मिलने भारत आ गई महिला

PUBG में हुआ प्यार, पाकिस्तान से बच्चे लेकर प्रेमी से मिलने भारत आई महिला

Woman Crossed Border

PUBG: पब्जी गेम को दुनिया भर में बहुत लोग प्यार करते हैं। यह बच्चों में सबसे अधिक लोकप्रिय है। लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भी हैरान कर देगा। वह अपने पबजी गेम पार्टनर (27) के साथ पाकिस्तान की सीमा पार कर, चार बच्चों के साथ दो देशों की सीमा ही नहीं, सभी सीमाओं को पार कर रबूपुरा कस्बे में पहुंची। सीमा लगभग एक महीने पहले नेपाल से भारत पहुंची और शुक्रवार रात तक रबूपुरा के सचिन के साथ रही। सीमा के पास भारत में रहने के लिए कोई कानूनी प्रमाण नहीं है। भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए युवा लोग शादी करने की कोशिश कर रहे थे।

कराची की रहने वाली है महिला

PUBG: पाकिस्तानी महिला सीमा का पूरा नाम सीमा गुलाम हैदर है, और वह पाकिस्तान के कराची में रहती है। पति दुबई में रहकर काम करता है। महिला ने अपने पति से एक बेटा फरहान अली, एक बेटी फरवा, एक बेटी फरिहा और एक बेटी फराह को पाकिस्तान से नेपाल और फिर नेपाल से भारत लाया है।

बिना वीजा के नेपाल से भारत आई

PUBG: रबूपुरा के अंबेडकर नगर निवासी सचिन ने कुछ महीने पहले पब्जी खेलते समय एक पाकिस्तानी महिला से दोस्ती की थी। खेलते समय दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। दोनों ने अच्छी दोस्ती की सीमा ने बताया कि वह अपने चार बच्चों के साथ करांची में रहती है। दोनों ने वीडियो कॉल करके अपने संबंधों को और भी गहरा बनाया। सीमा ने नेपाल का वीजा हासिल किया और फिर वहां से भारत आकर रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगी। दोनों शादी करने के लिए कानूनी परामर्श ले रहे थे। पाकिस्तानी महिला के आने की सूचना गौतमबुध नगर पुलिस को मिली।

लवर ने पहले ही ले लिया था किराए का मकान

PUBG: जानकारी के मुताबिक युवक सचिन रबूपुरा की अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करता था. सचिन ने पाकिस्तानी प्रेमिका के आने से पहले ही उसके लिए कस्बे के अम्बेडकर मोहल्ले में एक मकान किराए पर लिया था. उसने बताया था कि वह दो दिन बाद पत्नी के साथ मकान में रहने आएगा.

बता दें कि सचिन से मकान मालिक गिरिजेश जाटव परिचिथ थे. इसलिए उसने सचिन का विश्वास करके अपना मकान उसे किराए पर दे दिया था. मोहल्ले वालों ने बताया कि सचिन के परिवार वाले भी वहां मिलने आते रहते थे. इससे सबको भरोसा हो गया कि महिला सचिन की पत्नी है और बच्चे भी इन्हीं दोनों के हैं.

जासूसी का संदेह होने पर दी गई पुलिस को सूचना

PUBG: महिला और युवक विवाह करने के लिए कानूनी जानकारी जुटा रहे हैं। जिन वकील आदि से वे जानकारी जुटा रहे थे। उनको महिला के जासूस होने का संदेह हुआ। दरअसल, महिला ने जानकारी दी कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में तैनात है। महिला का पति उससे दूर रहता है। जबकि जिन चार बच्चों को अपने साथ लेकर आई है। उनकी आयु तीन साल से लेकर आठ साल है। इसके अलावा युवक ने बताया कि वह जल्द से जल्द विवाह की औपचारिकता पूरी इसलिए कराना चाहता है, क्योंकि सीमा उससे कई दिन से बार-बार दिल्ली घूमने की जिद कर रही है। इस तरह की बातों से सीमा के जासूस होने का शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी गई।

तलाशी जारी

PUBG: पुलिस की सक्रियता बढ़ने की वजह से शुक्रवार रात को महिला अपने चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस फरार लोगों को पकड़ने के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

पुलिस मीडिया सेल का बयान 

PUBG: लक्ष्मी सिंह ने नही पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि पाकिस्तान से आई 27 वर्षीय महिला के रबूपुरा क्षेत्र में आने की जानकारी मिली है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। महिला से पूछताछ और उसके कागजात की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Update: Bageshwar Baba के प्यार में डूबी Seema Haider!

सीमा हैदर ये नाम इन दिनो चर्चाओं का विषय बना हुआ है। और इसकी वजह है हिंदुस्तान की सरहद के उस पार से चार बच्चों के साथ आई पाकिस्तानी बहू महज पांचवीं तक पढ़ी हुई सीमा हैदर नाम की यह महिला अविश्वसनीय तरीके से कराची नेपाल और दिल्ली होते हुए यूपी के इस कस्बे में सचिन मीणा के पास पहुंच गई। दरअसल ये पुरी कहानी शुरू होती है। मोबाइल फोन पर ऑनलाइन खेले जाने वाले पबजी गेम से बता दे की रबूपुरा कस्बे के मीणा ठाकुरान मोहल्ले का रहने वाला 24 साल का सचिन मीणा सिर्फ आठवीं तक पढ़ा है। कोविड से पहले वह कस्बे में ही परचून की एक दुकान पर काम करता था। कोविड काल में दुकानें बंद हो गईं। तो उसका काम भी चला गया। खाली बैठा सचिन मोबाइल पर पबजी गेम खेलता था। सितंबर 2020 में गेम खेलने के दौरान वह कराची की रहने वाली सीमा हैदर के संपर्क में आया। गेम खेलने के दौरान दोनों अपना माइक्रोफोन ऑन करके रखते थे। इस दौरान वो एक-दूसरे से बात करते थे। इतना ही नही गेम चैट पर भी बाते करते थे। वही कराची की रहने वाली सीमा हैदर शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। सीमा ने बताया है कि वह दक्षिणी पाकिस्तान के खैरपुर में रिंद हाजानो गांव की रहने वाली है। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की है। उसका एक बड़ा भाई भी है। जो सेना में काम करता है। सीमा ने घर पर आने वाली एक ट्यूशन टीचर से पांचवीं तक की पढ़ाई की है। दिसंबर 2020 में सीमा के पिता की मौत हो गई। सचिन उससे मिलकर सांत्वना देना चाहता था। इसके लिए उन्होंने गदर फिल्म के बारे में आपस में बात की कि कैसे तमाम बाधाओं के बीच भी भारत में रहने वाला लड़का पाकिस्तान में रहने वाली लड़की से मिलता है। इसलिए उन्होंने भी सभी कठिनाइयों के बीच मिलने का फैसला किया। वही 10 मार्च को दोनों एक दुसरे सेमिलते हीगदर फिल्म देखी और अगले दिन पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली। एक हफ्ते तक वो काठमांडू में पति-पत्नी की तरह रहे। सीमा ने माथे पर सिंदूर लगाकर भारतीय पहनावे में फोटो खिंचवाए और इंस्टाग्राम पर विडियो अपलोड किए। इसके बाद वह हमेशा के लिए सचिन के पास आने के लिए पाकिस्तान लौट गई। जिसके बाद सीमाअपने बच्चों के साथ दिल्ली पहुच गई। और यही से शुरू हुई सीमा और सचीन के सुर्खियों में बने रहने की कहानी। पाकिस्तानी बहू लाने पर सचिन के घरवालों को उस पर गर्व है। कस्बे के ज्यादातर लोगों ने भी सराहना ही की है। हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे सवालों से दुविधा में हैं। वही सीमा के पति गुलाम हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि उसकी पत्नी को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए। उधर पाकिस्तान से सीमा हैदर को वापस भेजने की लगातार धमकी भी मिल रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने उर्दू में कहा अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो भारत बर्बाद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन है नाहेल… जिसकी मौत के बाद धधक रहा पेरिस

Spread the News

2 thoughts on “PUBG में हुआ प्यार… पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर प्रेमी से मिलने भारत आ गई महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *