IPL 2023 GT vs MI: गुजरात ने मुंबई को 55 रन से दी मात, होम ग्राउंड पर दर्ज की जीत

GT Vs MI: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया. गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई के खिलाड़ी 152 रन ही बना सके.
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 207 रन जोड़ें थे। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 56, डेविड मिलर ने 46 और अभिनव मनोहर ने 42 रन की पारी खेली थी। अंत में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 207 रन तक पहुंचाया था। गुजरात के लिए नूर अहमद ने तीन विकेट लिए। राशिद खान और मोहित शर्मा को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
208 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 40 रन नेहल वधेरा ने बनाए। ग्रीन ने 33 और सूर्यकुमार ने 23 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए थे। वहीं, ग्रीन को छोड़ बाकी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला था।
IPL 2023 GT vs MI
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस (GT Vs MI) को 55 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत हासिल की है। इसके साथ ही गुजरात इस सीजन की दूसरी टीम बन गई है जिसने 10 अंक हासिल किये है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मुंबई की टीम 152 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मुंबई इंडियंस को इस सीजन चौथी हार का सामना करना पड़ा है । इस हार के साथ ही मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी थोड़ी मुश्किल हो गई है।