Femina Miss India 2023: कोटा की नंदिनी गुप्ता बनी फेमिना मिस इंडिया

Femin Miss India 2023 Nandani Gupta

Femina Miss India 2023: खूबसूरती की मल्लिका राजस्थान की 19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर पर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज सज चुका है। वहीं, श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं तो सेकंड स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को घोषित किया गया।

नंदिनी गुप्ता बनी फेमिना मिस इंडिया

नंदिनी को सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया जो पिछले साल की मिस इंडिया रह चुकी हैं। इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया था जिसमें 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन अपने कॉन्फिडेंस और खूबसूरती से नंदिनी ने ताज को अपने नाम कर लिया।

ब्लैक गाउन में रैंप वॉक करते हुए नंदिनी गुप्ता बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी। नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। नंदिनी का ‘फेमिना मिस इंडिया’ बनने का सपना बचपन से ही था, अब पुरा हो चुका है। आपको पता हो कि इससे पहले वह फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की भी विनर रह चुकी हैं।

कोटा की रहने वाली हैं नंदिनी

अब मात्र 19 साल की उम्र में उनका ‘मिस इंडिया’ (Femina Miss India 2023) बनना कई लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन है। अब उनके चाहने वालों को उनका इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने का इंतजार है।

मॉडलिंग के साथ नंदिनी पढ़ाई में भी काफी आगे हैं। नंदिनी ने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है और अब वो लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि जब वो महज 10 साल की थीं, तभी उन्होंने फेमिना मिस इंडिया के खिताब को अपने नाम करने का सपना देखा था, वहीं 19 साल की उम्र में उन्होंने इस सपने को सच कर दिखाया।

‘फेमिना मिस इंडिया’ इवेंट में पहुंचे थे कई सेलेब्स

आपको मालुम हो कि इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन मणिपुर में हुआ था, जहां कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की थी। आयोजन में अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर , कार्तिक आर्यन , नेहा धूपिया और मनीष पॉल जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए।  सभी सेलेब्स ‘मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ में एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे थे।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *