डिनर डेट पर साथ दिखें मलाइका और अर्जुन !

बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर छाए हुए हैं। अर्जुन और मलाइका को लेकर गॉसिप्स थे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही थी, मगर अब दोनों की पब्लिक अपीरियंस ने साफ कर दिया है कि ये सब फालतू की बात है। वह दोनों अभी भी साथ हैं और सब सही है। रविवार को अर्जुन और मलाइका साथ साथ में स्पॉट नजर आए। रविवार को जहां एक तरफ मुंबई में बारिश हो रही थी तो दूसरी ओर Malaika Arora और Arjun Kapoor लंच पर निकले। दोनों ने साथ में लंच किया और जब वह बाहर आए तो पपाराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान दोनों ने कुछ कहा नहीं और सीधे गाड़ी में बैठकर चले गए।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नहीं हुआ है ब्रेकअप?

दोनों को यूं साथ साथ देखकर फैंस भी कमेंट बॉक्स में रिएक्ट करने लगे। कुछ ने कहा कि थैंक गॉड दोनों साथ है और इनका ब्रेकअप नहीं हुआ। वहीं एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा के व्हाइट कलर के आउटफिट की तारीफ की।

अर्जुन कपूर ने तोड़ी थी चुप्पी

मालूम हो, एक दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर कमेंट करके इस बात का इशारा दिया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। वहीं मलाइका को लेकर ये कहा जा रहा था कि उन्होंने अर्जुन की बहनों खुशी, जान्हवी और अंशुला कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

जानिए क्यों ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं

खैर अभी तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप के अफवाहों पर जवाब नहीं दिया है। वहीं कुशा कपिला ने जरूर चुप्पी तोड़ी थी। दरअसल अर्जुन के साथ कुशा की एक फोटो सामने आई थीं जिसके बाद लोग कहने लगे थे कि दोनों डेट कर रहे हैं और मलाइका संग एक्टर का ब्रेकअप हो गया है। मगर कुशा ने ऐसी अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की थी और उन्हें बेतुका बताया था।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *