चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिण धुव्र पर लैंड किया !

दुनिया का पहला देश बना भारत
23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग हुई
चंद्रयान-3 ने मंगलवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।
भारत का पल. भारत पर गर्व.भारत का पर्व
पीएम मोदी ने कहा, “जब हम अपनी आखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं, जीवन धन्य हो जाता है. भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आजतक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है.”
इंडिया ने आखिर कार कर दिखाया.चांद मुट्ठी में आया
भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर खुशी जताई है. आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे. चंदा मामा बहुत दूर के कहा जाता था.अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के. हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार भी किया. भारत अब चंद्रमा पर है.”