Priyanka और Karan में सब कुछ Perfect..क्या Kangna ने कहा था झूठ ?

Priyanka Chopra

Bollywood की Diva  Priyanka Chopra अपने पति Nick Jonas के साथ Mumbai पहुंची हैं. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया था। उनका कहना था कि बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स की वजह से उन्हें बॉलीवुड छोड़ना पड़ा। जिसके बाद कंगना रनौत ने डायरेक्टर करण जौहर पर कई आरोप लगाए थे। कंगना ने कहा था कि करण जौहर ने ही प्रियंका को बैन कर दिया था इस वजह से ही उन्हें देश छोड़ना पड़ा था लेकिन यहां तो सारी बाजी ही पलटती दिखाई दे रही है। लग रहा है कि करण और प्रियंका के बीच मतभेद की खबरें महज अफवाह थीं क्योंकि हकीकत तो कुछ और ही बयां कर रही है।

करण ने प्रियंका को किया Hug

दरअसल, बीती शाम, बॉलीवुड के कई स्टार्स मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्रयानीNMACCके Grand Launch Event में पहुंच थे। इस इवेंट में तमाम सेलेब्स के साथ प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर भी स्पॉट किए गए। जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं थीं तो वहीं करण अकेले पहुंचे थे। इस दौरान प्रियंका और करण दोनों ने शटरबग्स को पोज दिए साथ ही दोनों एक-दूसरे से गपशप करते दिखाई दिए। यहां तक की दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। करण और प्रियंका इस दौरान एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए भी नजर आए।

क्या कंगना ने कहा था झूठ ?

करण और प्रियंका को गले लगते हुए देख कर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि पास्ट में इनके बीच कुछ हुआ था। अब ऐसे में कंगना का करण जौहर द्वारा प्रियंका को बैन करने का दावा कितना सही है ये कहना मुश्किल है। हालांकि इवेंट में प्रियंका और करण की बॉन्डिंग देखकर ये जरूर लग रहा है कि कंगना का वार उल्टा पड़ गया।

बता दें प्रियंका अपने हसबैंड निक और बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया आई हुई हैं। ऐसा पहेली बार है कि एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ भारत आई हुई हैं। उन्होंने अपने यहां आने पर सभी को चौंका दिया। इसी बीच ऐसी खबरे भी है कि प्रियंका अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के लिए भारत आई हैं।

 

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *