2 April Horoscope: कर्क राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे

Horoscope

Horoscope Today, आज का राशिफल: 2 अप्रैल के दिन चंद्रमा मीन राशि के उपरांत मेष राशि में संचार करेगा। ऐसे में मेष राशि के लोगों का भाग्य उनका पूरी तरह से साथ देगा। नौकरी पेशा जातकों को भी आज अपने काम में पूरी सफलता मिलेगा। बाकी की कुछ राशियों के लिए भी आज का दिन व्यापार और नौकरी में तरक्की वाला रहेगा। इसी के साथ जानें आज आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष: मेष राशि के लोगों का भाग्य उनका पूरी तरह से साथ देगा आप आज हर काम में चमकेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं । आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। आज मौसम के कारण सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ: आज वृष राशि के लोगों के पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है। आपके अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। प्रमोशन या उससे जुड़ी बातचीत आज होगी। पुत्र संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।
भाग्य आज 89 % आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन: मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आप धन का निवेश भी कर सकते हैं। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।
भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरुर शेयर करे। आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

सिंह: आज सिंह राशि के जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा। आज आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। सफेद वस्तु का दान करें।

कन्या: कन्या राशि के कुछ लोगों के लिए आज आर्थिक और व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव हैं। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आज आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप पैसे इन्वेस्ट कर सकते है।
आज भाग्य 72 % आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला: आज तुला राशिवाले अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक और व्यवसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकतें हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक: आज वृश्चिक राशि के लोग आज व्यावसायिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे।

भाग्‍य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजी या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

धनु: धनु राशि के लोग मुखर होने के नाते आज अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। आज आपके काम योजना के अनुसार होंगे इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों और के लिए दिन शुभ नहीं है लेकिन आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के मेहनत जारी रखनी है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर: मकर राशि के लोगों का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। इस राशि के जो लोग हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे उनके लिए ये मुश्किल समय हो सकता हैI आज आपको मांगलिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा। परिवार के सदस्यों में अशांति आप के लिए चिंता का विषय बन सकती है ।
भाग्य आज 95 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोग इस अवधि में आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका मान सम्मान बढे़गा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। जीवन साथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।
भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

मीन:मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। इस समय आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है।

आज भाग्य 92 % आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *