जानिए क्या है ISRO का मिशन गगनयान ?

गगनयान के पहले टेस्ट पर गदगद देश
कहते हैं कोशिश करने वालों की हार नहीं होती. इस बात को इसरो ने आज साबित कर दिया है. दरअसल, चंद्रयान के बाद सूर्य देवता की तरफ आदित्य एल-1 को भेजा गया. तो वही अब गगनयान का टेस्ट हो रहा है. ऐसा लग रहा है मानो भारत ने नक्षत्र अच्छे चल रहे हैं. भारत सुपरपावर बनने की दिशा में कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है.. अब ये मान लेना चाहिए की भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता. गगनयान के क्रू मॉड्यूल एस्केप सिस्टम के सफल टेस्ट के बाद भाजपा सांसद रवि किशन ने यह बात कही है.
स्पेस में एक बड़ी छलांग की भारत ने की तैयारी
वही बता दे की इसी तरह की प्रतिक्रियाएं पूरे देशभर से आ रही है. इसरो ने आज एक छोटे रॉकेट के जरिए इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘गगनयान’ की दिशा में पहला कदम बढ़ाया. इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए मानव को 400 किमी की पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें वापस लाना है. आज पहले से पहले मौसम और कुछ तकनीकी खामियों की वजह से इसमें देरी होते आई. लेकिन इसरो ने हार नहीं मानी और आखिरकार टेस्ट सफल रहा. क्रू मॉड्यूल बंगाल की खाड़ी में तय जगह पर लैंड किया गया.
भारत के लिए क्यों खास है मिशन गगनयान?
जानकारी के लिए बता दे की गगनयान मिशन 2022 में ही लॉन्च होना था. लेकिन कोरोना महामारी और मिशन की जटिलताओं की वजह से इसमें देरी हो गई. इसरो का गगनयान मिशन अगर सफल रहता है तो अमेरिका, चीन और पूर्ववर्ती सोवितसंघ के बाद भारत मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ानें संचालित करने वाला चौथा देश बन जाएगा.
क्या है गगनयान मिशन का लक्ष्य?
मिशन गगनयान का मकसद मानव रहित अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में भेजकर उसे सुरक्षित वापस लाना है. इतना ही नहा बल्कि अंतरिक्ष में मानव उड़ान के लिए जरूरी प्रोद्योगिकियों का विकास करना भी है. इसका मकसद अंतरिक्ष में मानव उड़ान के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को दुनिया को दिखाना है.

न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में बतौर एंकर और प्रोड्यूसर कार्यरत| न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में 2023 से बतौर एंकर कम प्रोड्यूसर के रूप में कार्य करने का मौका मिला| एंटरटेनमेंट में रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, और विश्लेषण विशेषज्ञता है। 2021 में पत्रकारिता की शुरुआत के बाद जुन 2023 से न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया अब कर्मस्थल है| देश-विदेश की सामाजिक और राजनीतिक खबरों में विशेष रूचि। पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन और चाहत।
घूमने-फिरने, किताबें पढ़ने म्यूजिक सुनना और रेखाचित्रण का शौक। हिंन्दी और अंग्रेजी के साथ साथ भोजपुरी, पंजाबी, मैथली बोल पढ़ और समझ सकती हूं|