VMMC–सफदरजंग हॉस्पिटल में बड़ा मेडिकल चमत्कार

दिल्ली के VMMC और सफदरजंग हॉस्पिटल ने अपनी किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
19 नवंबर 2025 को पहली बार किसी बच्चे का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।
यह उपलब्धि न सिर्फ सफदरजंग हॉस्पिटल के लिए, बल्कि किसी भी केंद्रीय सरकारी अस्पताल में किया गया पहला पीडियाट्रिक किडनी ट्रांसप्लांट है।

11 साल का बच्चा मिला नई जिंदगी

मरीज 11 साल का एक बच्चा था, जो Bilateral Hypodisplastic Kidney Disease नाम की एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा था।
करीब डेढ़ साल पहले उसे गंभीर हालत में सफदरजंग हॉस्पिटल लाया गया था। इलाज के दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट भी हुआ और जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं

तब से बच्चा लगातार डायलिसिस पर था।

मां ने दिया जीवनदान — किडनी ट्रांसप्लांट सफल

डॉ. पवन वासुदेवा ने बताया कि बच्चों का किडनी ट्रांसप्लांट बेहद जटिल होता है, क्योंकि:

  • बच्चे की छोटी नसों में किडनी जोड़ना कठिन
  • बड़े व्यक्ति की किडनी के लिए बच्चे के शरीर में जगह बनाना
  • ऑपरेशन के दौरान रिस्क कई गुना बढ़ जाता है

बच्चे को उसकी 35 वर्षीय मां ने किडनी डोनेट की।
डॉक्टरों के अनुसार:

  • किडनी बेहतरीन तरीके से काम कर रही है
  • बच्चा डायलिसिस-फ्री हो चुका है
  • जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा

गरीब परिवार को मिला जीवनदान — दवाएं भी मिलेंगी मुफ्त

बच्चे का परिवार सुल्तानपुर (U.P.) का है। पिता दिहाड़ी मजदूर हैं।
प्राइवेट अस्पताल में ऐसा ऑपरेशन 15 लाख रुपये तक का होता, इसलिए परिवार लगभग उम्मीद छोड़ चुका था।

हॉस्पिटल ने बताया:

  • ट्रांसप्लांट मुफ्त हुआ
  • महंगी इम्यूनोसप्रेसिव दवाएं भी बच्चा नि:शुल्क पाएगा

यह सफलता सरकारी हेल्थकेयर सिस्टम के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों की टीम

सर्जिकल ट्रांसप्लांट टीम

  • Prof. Dr. Pawan Vasudeva (लीड)
  • Prof. Dr. Neeraj Kumar

Pediatric Team

  • Dr. Shobha Sharma (लीड)
  • Dr. Srinivasvardhan
  • Dr. Pradeep K. Debta

Anaesthesia Team

  • Dr. Sushil (लीड)
  • Dr. Mamta
  • Dr. Sonali

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संदीप बंसल ने मेडिकल टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *