रणबीर और आलिया ने दिया क्रिसमस पर फैंस को तोहफा

आखिरकार जिसका  इतंजार था वो टाइम आ ही गया.  फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आखिरकार अपनी बेटी राहा कपूर की पहली झलक अपने फैंस को दिखा ही दी. ये क्रिसमस रणबीर और आलिया के फैंस के लिए काफी स्पेशल रहा क्योंकि इस क्रिसमस दोनों ने अपने फैंस को अपनी बेटी की पहली झलक दिखा कर सरप्राइज कर दिया है. आपको बता दें की कपूर खानदान के लिए क्रिसमस काफी अहम फेस्टिवल माना जाता है. कपूर खानदान पूरे परिवार के साथ क्रिसमस पार्टी में एक साथ शिरकत करते है. वहीं इस बार इस क्रिसमस पार्टी पर रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा कपूर के साथ नजर आए. ये नहीं हमेशा अपनी बेटी के पैपराजी से छुपाने वाले कपल ने अपने फैंस और पैपराजी को बेटी राहा के साथ पोज दिया. जिसका बाद इन दोनों कपल के फैंस फुले नहीं समा रहे है

राहा कपूर की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीता

पापा ऱणबीर बेटी राहा को गोद में लिए दिखे. राहा ने पिंक और व्हाइट कलर की फ्रॉक पहन रखी थी .इसके साथ ही राहा दो चोटी में काफी क्यूट लग रही थी. राहा ने लाल के शूज पहन रखे थे. राहा कपूर की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है. जैसे ही राहा कपूर की पहली झलक सामने आई सोशल मीडिया पर सैलाब आ गया. सभी लोगों की निगाहें राहा के क्यूटनेस पर टिकी की टिकी रह गई. राहा कपूर की तारिफ करते लोग थक नहीं रहे है. कोई राहा को पापा की कार्बन कॉपी कह रहा है तो कोई आलिया और रणबीर का मिक्सचर. तो वहीं कई लोगों का कहना है की राहा की आंखे बिल्कुल दादा ऋषि कपूर पर गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें की अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ शादी की थी. वहीं 6 नवंबर 2022 को कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ था. जिसका नाम कपल ने राहा कपूर रखा था. राहा कपूर एक साल की हो चुकी है. पिछले महीने ही कपूर खानदान में राहा का जन्मदिन धूमधाम से माना था. वहीं राहा के जन्म के बाद से ही कपल ने राहा का चेहरा डिस्क्लोज नहीं किया था. आखिरकार 1 साल बाद कपल ने राहा की झलक दिखा दिया .जिससे उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है.

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *