बीजेपी का पांचों लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा अपने सभी मोर्चों को मैदान में उतारने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने चार जनवरी को दून में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक बुलाई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि बैठक में पार्टी नेतृत्व की ओर से तय की गई रणनीति को पदाधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। और फिर उसी के अनुसार सभी मोर्चा जमीनी स्तर पर प्रचार के काम शुरू करेंगे।

लोकसभा जीतने के लिए सभी मोर्चों पर बीजेपी तैयार

बाद 7 जनवरी को भी पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी…बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे.. वही बैठक मे आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा..आपको बता दे कि भाजपा ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी हर स्तर पर प्रयास कर रही है।बूथ और पन्ना स्तर पर कार्यकर्ताओं को पहले ही एक्टिव किया जा चुका है। इसके बाद अब सभी मोर्चा पदाधिकारियों को भी एक्टिव कर उन्हें मैदान में उतारा जा रहा है।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *