कांग्रेस का विवादित ट्वीट, मोदी का ‘BIHAR’ फुल फॉर्म

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस फिर से विवादों में है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब केरल कांग्रेस का ट्वीट सियासी भूचाल बन गया।

ट्वीट में बिहार की तुलना ‘बीड़ी’ से की गई, जिसने न सिर्फ बिहारियों की भावनाओं को आहत किया, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता पर भी सवाल खड़े कर दिए।

कांग्रेस का विवादित ट्वीट

केरल कांग्रेस ने X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
“बीड़ी और बिहार, दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इसे गुनाह नहीं माना जा सकता।”

साथ ही उन्होंने एक GST स्लैब टेबल भी साझा किया।
जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, बीजेपी ने इसे बिहार और बिहारियों का अपमान बताया।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए।

पीएम मोदी का ‘BIHAR’ फुल फॉर्म: गर्व का प्रतीक

इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को सम्मान से जोड़ा।
उन्होंने बिहार की एक सभा में कहा:

  • B – Bountiful (समृद्ध बिहार)
  • I – Incredible (अद्भुत बिहार)
  • H – Honest (ईमानदार बिहार)
  • A – Aspirational (महत्वाकांक्षी बिहार)
  • R – Resourceful (संसाधन संपन्न बिहार)

मोदी ने इस फुल फॉर्म से बिहार की संस्कृति, संसाधन और लोगों के योगदान को उजागर किया और कहा कि बिहार देश की प्रगति का प्रतीक है।

कांग्रेस नेताओं के अपमानजनक बयान

यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस विवादों में आई हो। पिछले कुछ सालों में कई नेताओं ने बिहार और बिहारियों पर विवादित टिप्पणियां कीं:

  • मल्लिकार्जुन खरगे (26 जून 2024): बिहार को “छोटा-मोटा राज्य” कहा।
  • रेवंत रेड्डी (दिसंबर 2023): “तेलंगाना का DNA, बिहार से बेहतर है।”
  • सुखपाल सिंह खैरा (मई 2024): प्रवासी बिहारी मजदूरों को अधिकारों से वंचित करने की बात।
  • प्रियंका गांधी और चरणजीत चन्नी (फरवरी 2022): “यूपी-बिहार के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना।” प्रियंका ने हंसते हुए तालियां बजाईं।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू: हिमाचल की आपदा के लिए बिहारी मजदूरों को जिम्मेदार ठहराया।

राजनीतिक नुकसान झेल रही कांग्रेस

विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के ऐसे बयान उसे चुनावी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
जहां प्रधानमंत्री मोदी बिहार को गर्व और सम्मान से जोड़ते हैं, वहीं कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां पार्टी की छवि को नकारात्मक बना रही हैं।

बिहार चुनाव से पहले ऐसे विवाद कांग्रेस की रणनीति पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *