शरद पूर्णिमा पर अनोखा होगा चांद
आधी रात को लगेगा चंद्र ग्रहण
एक तरफ देश आज शरद पूर्णिमा का पर्व मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर रात के समय साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है. चमकीली चांदनी के लिए जाने वाला शरद पूर्णिमा का चांद आज मध्यरात्रि में अपनी चमक खोता नजर आएगा. पृथ्वी से इस समय लगभग तीन लाख उनहत्तर हज़ार चार सौ पच्चीस किलोमीटर दूर स्थित चंद्रमा आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साये में रहेगा. वही आपको बता दे की इस चंद्रग्रहण की शुरुआत उपछाया ग्रहण से 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 31 मिनट के कुछ बाद होगी लेकिन महसूस होने वाला आंशिक ग्रहण मध्यरात्रि के बाद एक बज कर पांच मिनट पर आरंभ होगा और रात्रि एक बजकर 44 मिनट पर अधिकतम ग्रहण की स्थिति होगी.
शरद पूर्णिमा पर अनोखा होगा चांद
ये आंशिक ग्रहण रात लगभग 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा लेकिन इसके बाद भी उपछाया ग्रहण तो चलता रहेगा जो कि पूरी तरह तीन बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. दरअसल, वैज्ञानिक रूप से ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट होगी लेकिन महसूस होने वाले आंशिक ग्रहण की कुल अवधि एक घंटे 17 मिनट होगी. बता दे की पृथ्वी जब चंद्रमा और सूर्य के बीच होती है तो इसके द्वारा सूर्य का प्रकाश रोक लिया जाता है और सूर्य का पूरा प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता है अर्थात चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है जिसे चंद्रग्रहण कहा जाता है. जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में होता है तो उस समय उपछाया ग्रहण होता है. जब चंद्रमा का कुछ भाग पृथ्वी की घनी छाया वाले भाग में आता है तो आंशिक चंद्रग्रहण होता है. इस बार ये दोनो स्थितियां बन रही हैं
मध्यरात्रि में ऐसा दिखेगा चांद!
जानकारी के लिए बता दे की चंद्रग्रहण की ये घटना भारत के साथ एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिन्द महासागर के अधिकांश भागों से देखी जा सकेगी. इस तरह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उपछाया ग्रहण का कुछ हिस्सा विश्व की लगभग 92.14 प्रतिशत जनसंख्या और आंशिक ग्रहण को 87.07 प्रतिशत जनसंख्या देख सकेगी. तो चलिए आपको ग्राफिक्स के माध्यम से बताते है की उपछाया ग्रहण, आंशिक ग्रहण आदि का आरंभ कब और किस समय होगा.
- उपछाया ग्रहण आरंभ – 28 अक्टूबर – 11:31:48
- आंशिक ग्रहण आरंभ – 28 अक्टूबर – 01:05:25
- अधिकतम ग्रहण – 29 अक्टूबर – 01:44:05
- आंशिक ग्रहण समाप्त – 29 अक्टूबर – 02:22:40
- उपछाया ग्रहण समाप्त – 29 अक्टूबर – 03:56:25
- चंद्रग्रहण की कुल अवधि – 4 घंटे 25 मिनट
- आंशिक ग्रहण की कुल अवधि – 1 घंटा 17 मिनट
न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में बतौर एंकर और प्रोड्यूसर कार्यरत| न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में 2023 से बतौर एंकर कम प्रोड्यूसर के रूप में कार्य करने का मौका मिला| एंटरटेनमेंट में रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, और विश्लेषण विशेषज्ञता है। 2021 में पत्रकारिता की शुरुआत के बाद जुन 2023 से न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया अब कर्मस्थल है| देश-विदेश की सामाजिक और राजनीतिक खबरों में विशेष रूचि। पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन और चाहत।
घूमने-फिरने, किताबें पढ़ने म्यूजिक सुनना और रेखाचित्रण का शौक। हिंन्दी और अंग्रेजी के साथ साथ भोजपुरी, पंजाबी, मैथली बोल पढ़ और समझ सकती हूं|